साहिबगंज के राजमहल में अपराधियों का तांडव, धारदार हथियार से हमला कर एक को किया घायल

    साहिबगंज के राजमहल में अपराधियों का तांडव, धारदार हथियार से हमला कर एक को किया घायल

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों को तांडव देखने को मिल रही है.दरअसल इसका खुलासा तब हुआ जब तीन पहाड़-तालझारी मुख्य सड़क पर स्तिथ कल्या णचक में दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है,जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया गया है.

    आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए,लोगों में आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे,सड़क जाम के कारण मुख्य सड़क पर आ वागमन बाधित हो गया है.

    पुलिस ने किया आरोपियों को पकड़ने का दावा 

    इधर घटना की सूचना मिलते ही राजमहल था ना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है,थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छा नबीन शुरू कर दी गई है,हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news