परीक्षा रद्द होने से परीक्षार्थियों में आक्रोश, SSC MTS तीनों पाली की परीक्षा CANCIL

    परीक्षा रद्द होने से परीक्षार्थियों में आक्रोश, SSC MTS तीनों पाली की परीक्षा CANCIL

    धनबाद : एलेक्सा IT सोल्यूशन कौवाबाँध गोविन्दपुर में SSC MTS की 11 फ़रवरी के तीनो पाली की परीक्षा कैंसल कर दिए जाने से परीक्षार्थियों में काफ़ी आक्रोश देखने को मिला. झारखंड बिहार से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कहा की अचानक परीक्षा कैंसिल होने से वो परेशान है. परीक्षार्थियों एडुक्विटी कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा की इससे पहले भी अन्य परीक्षा में इस तरह की धांधलियां अलग-अलग सेंटर में हो चुका है.

    विद्यार्थियों के समझाने का किया जा रहा है प्रयास

    वहीं अभियर्थी की मानें तो जब TCS कंपनी एक्ज़ाम लेती थी उस वक्त इस तरह की परेशानियां बच्चों को नहीं झेलनी पड़ती थी. जब से एडुक्विटी एग्ज़ाम ले रही है सर्वर प्रॉब्लम आम हो गया है वहीं विधि व्यवस्था को शांत रखने के लिए गोविन्दपुर और बरवाअड्डा पुलिस मौक़े पर पहुची और स्टूडेंट्स को समझाने का प्रयास किया गया.

    SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी अगली तिथि

    पूरे मामले पर ऑब्ज़र्वर रणजीत सिंह ने बताया की परीक्षा पिछले 4 तारीख़ से चल रही है वहीं सर्वर में गड़बड़ी के करण 11 फ़रवरी बुधवार के तीनो शिफ़्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई साथ ही उन्होंने बताया की परीक्षा की अगली तिथि SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news