LOHARDAGA: ट्रक से टकरायी बस, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, दो रिम्स रेफर

    LOHARDAGA: ट्रक से टकरायी बस, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, दो रिम्स रेफर

    लोहरदगा(LOHARDAGA): जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना कुडू-चंदवा मुख्यपथ एनएच 75 पर कुडू स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. जहां चतरा से रांची जा रही चंचल बस और चंदवा की ओर जा रहे ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस घटना में ट्रक के चालक समेत बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए. जबकि बस का चालक मौके से फरार हो गया.

    दो यात्री रिम्स रेफर

    दुर्घटना की खबर पर तत्काल कुडू थाना प्रभारी अविनव कुमार, एसआई रामकुमार बैठा, रामदेव राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को बस से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुडू बीजवाया गया. वहीं ट्रक का चालक डालटनगंज निवासी दिप नारायण पाल, ट्रक में ही फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने हाइड्रा की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चालक और गंभीर रूप से घायल बस यात्री बालूमाथ अमरवाडीह निवासी विष्णुदेव गंझु (उम्र 62 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. वहीं बाकी घायल यात्रियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

    दुर्घटना के बाद कुडू-चंदवा पथ वाहनों की लगी लंबी कतार

    दुर्घटना के बाद कुडू-चंदवा मुख्य पथ पर घायलों की चीत्कार से करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन चालू हुआ. इस दौरान स्थानीय लोगों की भूमिका भी काबिले तारीफ़ रही. सभी ने यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने और ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने मे जी तोड़ मेहनत कर इंसानियत की मिशाल पेश की.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news