Big Breaking: झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

    Big Breaking: झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण  मुठभेड़, 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

    TNP DESK- झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बोकारो के लू गु पहाड़ी में झारखंड पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है. जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. और भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है.

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इसी अभियान के तहत बोकारो में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल से जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं. 

    बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस,CRPF,JJ  ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर 8 नक्सलियों को मार गिराया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news