छुप छुप कर प्रेमिका से मिला करता था रांची का युवक, वैलेंटाइन डे से पहले प्रेमिका ने दी खौफनाक मौत


रांची(RANCHI): वैलेंटाइन डे वीक पर एक प्रेमी के खौफनाक अंत की खबर रांची से सामने आई. .सोनातू में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया और फिर पति के साथ मिल कर काम तमाम कर दिया. इस घटना में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पूरे मामले में बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि हरिहर महतो के लापता होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस जांच कर रही थी. इसी बीच एक लाश बरामद की गई. जिसका सर धड़ से अलग था और प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. मामला गंभीर था. जिसके बाद एक टीम बनी और हर पहलू पर जांच शुरू की गई. आखिर में इस केस में हरिहर की प्रेमिका ही सजिशकर्ता निकली.
पुलिस ने बताया कि घटना अवैध प्रेम संबंध को लेकर तीन व्यक्ति के द्वारा अंजाम दिया गया है. जिसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे व्यक्ति की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. जल्द ही उसकी भी गिरफ़्तारी करने का दावा किया है.
बताते चलें की विगत 31 जनवरी को सोनाहातू थाना के गोमाडीह गांव से हरिहर महतो गायब हो गया था परीजनों को द्वारा खोजबीन की गई पर कुछ भी अता पता नहीं चला इसी दौरान बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व गठित टीम ने कांची नदी के किनारे से हरिहर महतो की सिर कटी लाश बरामद की और पुरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिहर महतो की कथित प्रेमिका सुलोचना देवी और उसके पति क्षेत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं इनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली खून से सना काले रंग का दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया है.
4+