रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, कंटेनर चालक की जलकर मौत

    रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, कंटेनर चालक की जलकर मौत

    रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा कंटेनर कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद सामने चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ा. जोरदार टक्कर के बाद कंटेनर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ ही देर में उसमें आग भड़क उठी.

    आग लगने से चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    रिपोर्ट- अनुज कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news