दीपावली से पूर्व गांव में अंधेरा दूर करने में जुटी विधायक ,9 जगहों पर लगा नया ट्रांसफॉर्मर 

    दीपावली से पूर्व गांव में अंधेरा दूर करने में जुटी विधायक ,9 जगहों पर लगा नया ट्रांसफॉर्मर 

    सरायकेला(SARAIKELA ) जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांव में 9 नए ट्रांसफार्मर का उदघाटन विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया.इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और बिजली की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर लगने से खुशी जताई. इस दौरान अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि दीपावली के समय ईचागढ़ विधानसभा का कोई गांव अंधेरा में ना रहे इसके तहत गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफर लगवाया गया है.उन्होंने कहा कि बाकी बचे गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को भी दीपावली के पहले बदल दिया जाएगा. 

    दीपावली से पूर्व नए ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने विधायक के प्रति  किया आभार व्यक्त 

    उन्होंने कहा कि चांडिल प्रखंड के कपाली गौसनगर में दो सौ केबीए, चांडिल गोल चक्कर साधन होटल के समीप एक सौ केबीए, मुसरीबेड़ा में 63 केबीए, झाबरी नुतनडीह में एक सौ केबीए, सावडीह में एक सौ केबीए, बारुणा में 63 केबीए, बाकाड़कुड़ी में 63 केबीए, पारगामा काशीडीह में 63 केबीए तथा गुंडा काशीडीह में एक सौ केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया है.वही गांव में दीपावली से पूर्व नए ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पप्पू वर्मा, शेख फरीद, मो नौशाद, मो अरशद, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, इंद्रजीत माहतो, मधु गोप, हारु गोप, शक्ति महतो, शमशेर आलम, सुनील महतो, गुनाधर महतो, निरंजन महतो, अरुण महतो, युधिष्ठिर माझी, नव किशोर हादसा, सपन महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

    रिपोर्ट:विकास कुमार (सरायकेला )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news