भीड़ भाड़ वाली जगह पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट, धराएंगे कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले

    भीड़ भाड़ वाली जगह पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट,  धराएंगे कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले

    धनबाद (DHANBAD) – त्यौहार के सीजन में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. दुर्गा पूजा तो ठीक ठाक पार हो गया, लेकिन दीपावली और छठ महापर्व नजदीक है. छठ पर्व में तो बाहर से लोग आना जाना करते हैं. विभाग अभी से चौकस नहीं होगा तो परेशानी बढ़ सकती है. बता दें कि धनबाद के लोगों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने 6 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है.

    फ्लाइंग स्क्वॉड टीम भी रहेगी सक्रिय

    एसडीओ ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे. फ्लाइंग स्क्वॉड टीम से समन्वय स्थापित कर गोविंदपुर स्थित जैप 3 कोविड सेंसिटाइजेशन कैंप में भेजेंगे.

    लगातार चलेगा जांच अभियान

    मजिस्ट्रेट पूजा टॉकीज, रेलवे स्टेशन, नया बाजार, पुराना बाजार, बैंक मोड़, सेंटर प्वाइंट, मटकुरिया, करकेंद, रणधीर वर्मा चौक, हीरापुर हटिया, पार्क मार्केट, पुलिस लाइन, सिटी सेंटर, बरटांड बस स्टैंड, प्रभातम मॉल, एसएसएलएनटी कॉलेज, कोर्ट मोड़, डीआरएम चौक, बेकारबांध, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग जैसे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर लगातार जांच अभियान चलायेंगे.  

    दो का चालान

    इस क्रम में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट संग्राम मुर्मू, पूजा कुमारी, सुप्रिया एक्का, कुमारी शीला उरांव, दीपाली भगत, ओम प्रकाश बड़ाईक द्वारा हीरापुर हटिया, पार्क मार्केट, सिटी सेंटर, स्टील गेट, बिग बाजार में अभियान चलाया.  मजिस्ट्रेट पूजा कुमारी ने पार्क मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 2 लोगों का चालान किया है. यह जानकारी जिला प्रशासन के प्रेस नोट में दी गई है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news