कोक प्लांट में खनन विभाग ने की छापेमारी, लाइसेंस स्थगित होने के बाद भी अवैध तरीके से चालू है प्लांट

    कोक प्लांट में खनन विभाग ने की छापेमारी, लाइसेंस स्थगित होने के बाद भी अवैध तरीके से चालू है प्लांट

    धनबाद (DHANBAD ) में कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन के आदेश के बाद खनन विभाग की टीम गोविंदपुर के महादेव कोक प्लांट पर छापेमारी करने पहुंची. पाबंदी के बावजूद प्लांट में काम चालू था. जिस महादेव कोक पर आज छापेमारी हुई है, वो मैनेजर राय का है.  आरोप है कि दशकों से मैनेजर राय कोयले का अवैध कारोबार करते आ रहे हैं. सियासी गलियारों में भी मैनेजर राय की तगड़ी पहुंच है. इसी का फायदा लेकर यहां लंबे समय से कोयले का अवैध कारोबार चालू था.

    लाइसेन्स स्थगित होने के बाद भी प्लांट अवैध तरीके से अभी भी चालू 

    बता दें कि पिछले 10 सितंबर को भी इसी प्लांट पर खनन विभाग की छापेमारी हुई थी. जिसमें करीब 8 हजार टन अवैध कोयले के कारोबार का खुलासा हुआ था. उस छापेमारी के बाद प्लांट को सील कर दिया गया था. बावजूद इसके खनन विभाग की तरफ से लाइसेन्स स्थगित होने के बाद भी प्लांट अवैध तरीके से अभी भी चालू था. इससे शक पैदा होता है कि प्लांट में अभी भी अवैध कोयले से कारोबार किया जा रहा था. इसी सूचना के बाद मंगलवार को  फिर से छापेमारी की गई. फिलहाल वहां रखे कोयले के स्टॉक और उसके कागजातों की जांच जारी है.

    अभिषेक कुमार सिंह, (ब्यूरो हेड )धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news