16 मार्च को राज्यसभा की 37 सीटों पर होंगे मतदान, झारखंड की खाली सीट पर भी होगा सांसद का चुनाव

    Voting for 37 Rajya Sabha seats will be held on March 16, with the Jharkhand MP also set to elect a vacant seat |16 मार्च को राज्यसभा की 37 सीटों पर होंगे मतदान, झारखंड की खाली सीट पर भी होगा सांसद का चुनाव

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इस वर्ष 16 मार्च को 37 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. अप्रैल महीने में उच्च सदन की कुल 37 सीटें रिक्त हो रही हैं. इनमें 22 सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा, जबकि 15 सदस्यों की अवधि 9 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी.

    इसके अतिरिक्त जून में 22 और नवंबर में 11 सीटें और खाली होंगी. इस तरह पूरे वर्ष राज्यसभा की संरचना में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है. राजनीतिक दलों ने इन चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है, क्योंकि इन सीटों का असर संसद के समीकरणों पर पड़ सकता है.

    पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का राज्यसभा कार्यकाल भी 16 मार्च को समाप्त होने जा रहा है. वहीं मिजोरम से एक सदस्य का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा होगा.

    झारखंड की एक राज्यसभा सीट पहले से रिक्त है. यह सीट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी. ऐसे में झारखंड की यह सीट भी 16 मार्च को होने वाले चुनाव में शामिल रहेगी.

    इन चुनावों को राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्यसभा की ताकत और दलों के बीच संतुलन में बदलाव संभव है. आगामी मतदान के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.



    Related News