काम की खबर: UPI पर लगेगा चार्ज? QR कोड स्कैन करने से पहले जान लें वायरल दावे की सच्चाई


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):UPI आजकल के दौर में कितना महत्वपूर्ण है, किसी को भी समझाने की जरूरत नहीं है, आज लोगों की जेब में भले ही 10 रुपये का नोट न हो लेकिन फोन में यूपीआई ऐप जरूर होता है.यूपीआई एप्स गूगल पे, फोन पे,भारत पे,भीम या सभी एप्स निशुल्क तरीके से आपको सेवा प्रदान करते है.जिसके आप अगर सब्जी खरीद रहे है, राशन खरीद रहे है, या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीद रहे हैं हर जगह आप इससे ही पेमेंट कर सकते है और लोग करते भी है.कई बार हमारे अपने कहीं दूर बैठे होते है और उन्हें पैसे की जरूरत पड़ती है तो हम 1 सेकंड के अंदर ही बार कोड या गूगल पे के नंबर से पैसे ट्रांसफर कर देते है.लेकिन यूपीआई को लेकर एक खबर काफी तेजी से इन दिनों वायरल हो रही है जिसको लेकर अब क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले लोग सौ बार सोच रहे हैआखिर क्यों चली बताते है.
आखिर क्यों QR कोड स्कैन करने से पहले सोच रहे है लोग
जब हम UPI से किसी दुकानदार, डॉक्टर या दोस्त किसी अपने को ऑनलाइन पेमेंट करते है तो इस पर कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता है.यह सेवा पूरी तरह से मुक्त होती है लेकिन जरा सोचिए अगर आप यूपीआई पर एक दिन में 10 लोगों को भुगतान करते है और हर भुगतान आपको चार्ज देना पड़ा तो आप यूपीआई का पेमेंट काफी सोच समझ कर करेंगे.दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है जो यूपीआई पेमेंट पर चार्ज करने को लेकर है.ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है क्या यूपीआई से पर चार्ज भुगतान करना पड़ता है तो चलिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई आपको बता देते है.
पढ़े UPI भुगतान पर चार्ज कटने के वायरल खबर का पूरा सच
आपको बता दें कि वित्तीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यूपीआई को लेकर यह साफ कहा है कि यूपीआई से यदि आप किसी को भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते है पैसे ट्रांसफर करते है तो इस पर कोई भी चार्ज नहीं लगता है.आप बिना सोचे बेफिक्र होकर अपने दोस्तों को दुकानदरों को भुगतान कर सकते है.यह पूरी तरीके से निशुलक है.आपको अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूपीआई पेमेंट्स पर किसी भी तरह का कोई चार्ज कटने प्रावधान नहीं रखा गया है.
4+