काम की बात:28 फरवरी से पहले नहीं कराया राशन कार्ड से संबंधित ये काम, तो बढ़ सकती है आपकी मुसीबत


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज भले ही हमारा देश चांद पर पहुंच चुका है लेकिन हमारे देश की एक सच्चाई यह भी है कि बहुत से लोग ऐसे है जिनको दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर महीने भर का राशन फ्री में दिया जाता है, जिसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है.केंद्र सरकार की ओर से राशन योजना से आज लाखों लोगों का घर चल रहा है, जो गरीबी रेखा से नीचे आते है.लेकिन आजकल राशन कार्ड को लेकर काफी ज्यादा फर्जीवाड़ा चल रहा है जिसको रोकने के लिए सरकार की ओर से ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाता है.अगर आप भी राशन कार्ड से हर महीने राशन उठाते है तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आपको हर महीने फ्री में मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा.
28 फरवरी तक पूरी कर ले ई केवाईसी की प्रक्रिया
जितने भी राशन कार्ड धारक है उनके लिए ये खबर काफी जरूरी है आपको बता दे कि सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत जो हर महीने का राशन दिया जाता है उसके लिए आपको 28 तक राशन कार्ड का ई केवाईसी पूरा नहीं किया तो आपको हर महीने मिलने वाला मुक्त राशन बंद कर दिया जाएगा.आपको बता दें कि राशन कार्ड के लिए ई केवाईसी कराने के लिए सरकार पिछले कई महीन से डेड लाइन जारी कर रही है लेकिन फिर भी कई ऐसे लोग है जिन्होंने अब तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है जो उनके लिए महंगा पड़ सकता है.
पढ़े क्या है सरकार का उद्देश्य
आपको बता दें कि सरकार की ओर से ई केवाईसी का मुख्य उद्देश्य फर्जीवाड़ा को रोकना और सही लाभुक तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है क्योंकि आजकल बहुत से लोग ऐसे है जो इस योजना के पात्र नहीं है लेकिन फिर भी फर्जीवाड़े तरीके से लाभ उठा रहे है.ऐसे लोगों पर नकल कसने के लिए सरकार की ओर से ई केवाईसी की प्रक्रिया का निर्देश दिया गया है ताकि इस योजना में पर्दार्शिता बनी रहे और सभी जरूरतमंदों को हर महीने राशन मिलता रहे.यदि आपने भी अब तक अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाया है तो आज ही करवाएं.
घर बैठे फोन से पूरी करें यह प्रक्रिया
यदि आप चाहते हैं कि आपको ई केवाईसी कराने बाहर ना जाना पड़े तो आप इसके लिए मोबाइल फोन से घर बैठे भी ही कर सकते है.इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानि पीडीएस पोर्टल पर जाना होगा वही इसके बाद लिंक आधार या राशन कार्ड ईकेवाईसी का विकल्प देखने को मिलेगा जहां आपको ई केवाईसी के विकल्प को चुनना है.वही इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करना है.इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी डालते ही केवाईसी की प्रक्रिया पूर्व पूरी हो जाएगी.
ऑफलाइन इस तरह से किया जा सकता है ई केवाईसी
यदि आप चाहते है कि आप ऑनलाइन ईकेवाईसी ना करवाएं तो आप ऑफलाइन भी राशन कार्ड का ई केवाईसी करवा सकते है, इसके लिए आपको अपने नजदीकी राशन कार्ड डीलर की दुकान पर जाना होगा, जहां आप ई केवाईसी करवा सकते है.इसके लिए आपके आधार कार्ड की कॉपी ले जाना होगा, जहां डीलर ईपीओ मशीन पर अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर देगा.ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए आपके डीलर को पैसे देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है.
4+