काम की बात:बैंक बार-बार आपकी शिकायत को कर रहा है नजरअंदाज, तो ना लें टेंशन, यहां करे शिकायत


TNP DESK- अगर आपने बैंक से जुड़ी किसी समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन हर बार सिर्फ प्रक्रिया में है या जल्द समाधान होगा जैसे जवाब ही मिल रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सरकार ने ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट शिकायत निवारण व्यवस्था बनाई है.
आज हम आपको बताएंगे कि अगर बैंक आपकी शिकायत को लगातार नजरअंदाज कर रहा है, तो आप कहां और कैसे शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
पहले बैंक में दर्ज करें शिकायत
किसी भी शिकायत के लिए सबसे पहले अपने बैंक की कस्टमर केयर, ब्रांच या ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज करना जरूरी है. शिकायत का रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर लें. शिकायत की कॉपी या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें अगर 30 दिन के भीतर बैंक समाधान नहीं करता है, तो आप अगले कदम पर जा सकते हैं.
CMS पोर्टल पर करें शिकायत
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए CMS बनाया है. CMS एक ऑनलाइन पोर्टल है. जहां बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाती हैं.
शिकायत दर्ज करने के तरीके
सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ऑफिसियल वेबसाइट cms.rbi.org.in पर जाएं
इसके बाद लॉगिन करके File a Complaint के ऑप्शन पर जाएं
इसके बाद कैप्चा कोड भर कर अपना नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें.
फिर मोबाइल पर आए OTP को डाले
इसके बाद अगला स्टेप खुलेगा.
जहां आप संबंधित बैंक का नाम सलेक्ट करेंगे और अपनी शिकायत की पूरी जानकारी लिखेंगे
सारी डिटेल्स भरने के बाद Review और Submit पर क्लिक करें. सबमिट होते ही आपको एक कंप्लेंट नंबर मिल जाएगा
इस तरह आपको बैंक के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे. आपके समय की भी बचत होगी और समस्या का समाधान भी हो जाएगा.
4+