टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गैस के उपभोक्ताओं को सिलेंडर खरीदने के बाद सरकार की ओर से सब्सिडी के दिया जाता है.जो बैंक में भेज दी जाती है, ऐसे में भारत पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है.जिसमे कहा गया है कि अगर आपने अब तक अपनी गैस सब्सिडी का ईकेवाईसी नहीं करवाया है तो 30 जून 2026 से पहले करवा लें. वरना आपकी सब्सिडी रुक सकती है और आपको आगे परेशानी हो सकती है.
30 जून तक दिया गया है डेडलाइन
यदि अब तक आप अपनी गैस सब्सिडी का एक Ekyc नहीं करवाया है तो आपको आगे परेशानी हो सकती है.क्योंकि अब सरकार की ओर से LPG गैस सब्सिडी जारी रखने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है.सरकार की जारी डेडलाइन के अनुसार अगर आपने 30 जून 2026 तक e-KYC नहीं कराया, तो आपकी गैस सब्सिडी रुक सकती है.ऐसे में समय रहते यह काम कर लेना जरूरी है.
e-KYC की प्रक्रिया काफी आसान
भारत पेट्रोलियम की ओर से ग्राहकों को कहा गया है कि सभी उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC जल्द पूरा कर ले. बिना e-KYC के सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी खाते में आने में परेशानी हो सकती है.आपको बताएं कि सबसे अच्छी बात यह है कि e-KYC की प्रक्रिया काफी आसान है. इसके लिए आपको कहीं ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है.आप घर बैठे मोबाइल के जरिए भी यह काम कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता Bharat Petroleum Official Website या HelloBPCL ऐप का इस्तेमाल कर सकते है. ऐप में जरूरी जानकारी भरने के बाद e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.अगर किसी को ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में परेशानी होती है, तो वह अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी e-KYC करा सकता है.वहां फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

