सच बोलने वाले नहीं कर सकते हैं राजनीति ! राजनीति में करारी हार के बाद खेसारी लाल यादव ने ये क्या कह दिया


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ऐसे जानेमन एक्टर और सिंगर है जिनको आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल चुकी है.बॉलीवुड में भी उन्हें अपना योगदान दिया है और एक सुपर डुपर हिट फिल्म के गाने में अपनी आवाज देकर ट्रेंडिंग में में ला दिया.आज शायद ही बिहार झारखंड और यूपी में कोई ऐसी शादी या बारात होती होगी जिसमे खेसारी लाल यादव के गाने के बिना डांस होता होगा.खेसारी लाल यादव के गाने जब बज जाते है तो लोग नाचने पर मजबूर हो जाते है. वही खेसारी लाल खुद अपने ठुमके से लोगों को अपना दीवाना बनाते है.हालांकि खेसारी लाल यादव ने जितनी गायकी और एक्टिंग में मशहूर हुए उतने राजनीति में अपना कमाल नहीं दिखा पाए.
राजनीति में करारी हार के बाद खेसारी लाल यादव ने ये क्या कह दिया
हाल ही में हुए साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के छपरा सीट से खेसारी लाल यादव ने राजद की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा लेकिन यहां इनका जलवा चल नहीं पाया.खेसारी लाल यादव राजनीति में अपने पैर नहीं जमा पाए.इसी बिच खेसारी लाल यादव ने एक बयान दिया है, जिसमे कहा है कि राजनीति करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत पड़ती है सच बोलने से राजनीति नहीं होती और झूठ बोलना उनके किरदार के खिलाफ है. इसलिए राजनीति से लगभग संन्यास ले दे चुके है.खेसारी लाल यादव ने कहा कि इसमे कोई शक नहीं है कि मैं अच्छा कलाकार हूं अगर आप झूठ बोल सकते है और झूठे वादे कर सकते है तो आपको राजनीति में जरूर आना चाहिए फिलहाल वह अपने एक्टिंग सिंगिंग कैरियर में आगे बढ़ना चाहते है.
झूठ बोलने वाले ही कर सकते है राजनीति !
खेसारी लाल यादव ने इशारे इशारों में ये कहने की कोशिश की है कि अगर आप झूठ बोल सकते है तो ही आप राजनीति में कर सकते है वर्ना सच बोलने वाले के यहां कोई जगह नहीं है.खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे लेकिन वहां की सच्चाई उनके मूल्यों के खिलाफ है इसलिए यह उनकी आखिरी राजनीति पारी भी थी. फिलहाल कलाकार के तौर पर आगे बढ़ना चाहते है.
4+