छा गए गुरु! खराब कैमरा क्वालिटी के बावजूद VIRAL हो गया बच्ची के डांस का VIDEO, एक्सप्रेशन देख लोगों ने कहा वाह टैलेंट हो तो ऐसा...

    छा गए गुरु! खराब कैमरा क्वालिटी के बावजूद VIRAL हो गया बच्ची के डांस का VIDEO, एक्सप्रेशन देख लोगों ने कहा वाह टैलेंट हो तो ऐसा...

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया के इस जमाने में वायरल होना आम बात हो चुका है. अगर आपके अंदर कोई हिडन टैलेंट है, जो किसी और के पास नहीं है या यूनिक आइडिया है तो फिर आपको फेमस होने से कोई नहीं रोक सकता.यदि आपके अंदर टैलेंट है तो लोग आपको जरूर पसंद करेंगे.दरअसल सोशल सोशल मीडिया पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक स्कूल में पढ़ने वाली छोटी सी बच्ची बॉलीवुड की फिल्म आई हेट लव स्टोरी के 'बहारा' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही.

    स्टेप शार्प है और एक्सप्रेशन कातीलाना

    वीडियो में डांस कर रही लड़की के डांस स्टेप इतने शार्प है और एक्सप्रेशन इतने क कातीलाना है की कोई भी दिल हार जाए.वैसे तो वीडियो में दिख रही लड़की बहुत ही सिंपल सा ड्रेस पहनी हुई है और देखने में भी काफी ज्यादा सिंपल है लेकिन जो उसका टैलेंट सिंपल नहीं है.यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उसका वीडियो धमाल मचा रहा है और जो भी देख रहा है उसको लाइक शेयर कमेंट कर रहा है.

    लड़की का डांस सभी को पसंद आ रहा है

    वीडियो जैसा ही शुरू होगा आप देखेंगे कि बच्ची पहले कैमरा सेट करती है और दौड़कर जाकर डांस करना शुरू कर देती है.जहां बैकग्राउंड में बहारा गाना बज रहा है.वीडियो में दिख रही लड़की ने ना तो कोई मेकअप किया है और ना ही कोई स्पेशल ड्रेसअप किया है, वह सिंपल से ड्रेस पहनी है. चेहरे पर कोई मेकअप नहीं है हालाकी एक्सप्रेशन काफी बढ़िया है.बिना किसी तामझाम के लड़की ने जो अपना प्योर टैलेंट दिखाया है वह दिल जीत लेने वाला है.

    सोशल मीडिया पर भर-भरकर कमेंट कर रहे है लोग

    वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sonalikt92 नाम की आईडी से शेयर किया गया है.डांस के इस वीडियो को अब तक मिलियन लोगों ने देखा है वही लाइक शेयर कमेंट भी किया है.एक युजर वीडियो ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा है.‘जब तुम डांस करती हो तो कैमरे की क्वालिटी कौन देखता है’, तो ,किसी ने कहा कि ‘लड़की में टैलेंट तो है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लड़की की डांस क्वालिटी परफेक्ट है’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘मैंने सिर्फ डांस देखा, भले ही कैमरा क्वालिटी खराब थी, यह टैलेंट के लिए कोई मायने नहीं रखता.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news