टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सास और बहू के बीच का रिश्ता मां और बेटी का होता है. हालांकी बहुत से लोग ऐसे भी है जिनकी बहू और सास में नहीं बनती है जिसे लेकर कई मीम भी वायरल होते है. सास बहू की खट्टी मीठे नोंकझोंके के किस्से आप सभी ने सुने होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. वो काफी मजेदार है, जिसमे एक डॉक्टर बहू के 50 घंटे की लंबी शिफ्ट के बाद घर लौटने पर उसकी सास ऐसा स्वागत करती है जिसको देखकर अब बहस हो रही है.
स्वागत या तंज ?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक प्लास्टिक सर्जन बहू डॉक्टर सौम्या गुप्ता अपने 50 घंटे की लंबी शिफ्ट के बाद घर लौटती है जिसका स्वागत के लिए उसकी सास दरवाजे पर खड़ी होती है और थाली लेकर उसकी नजर उतारती हुई नजर आती है, वही इसके बाद सास कहती हुई सुनाई देती है कि बड़े भाग्य हमारे जो हमारे घर तुम पधारे, जिसके बाद बहू भी अपने फर्ज को निभाते हुए पर छूती है और आशीर्वाद लेती है तभी बातचीत के बीच ट्विस्ट आता है. जहां सास मज़ाकिया लहज़े में कहती है ऐसी बहू देखी है जो चार पांच दिन बाद घर आती है.इस पर बहुत सौम्या भी मुस्कुराती हुई कहती है भगवान उनको घर में ज्यादा समय बिताने की सद्बुद्धि दे. जैसे ये वीडियो वायरल हुआ उसके बाद इस पर आप बहस छिड़ गई है.
वीडियो वायरल होते ही छिड़ गई बहस
आपको बता दे की वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 52 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वही लाइक, शेयर, कमेंट भी किया जा रहा है. सास बहू के इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा प्यार दे रहे है, वहीं इस पर काफी ज्यादा कमेंट भी कर रहे है.एक यूजर ने लिखा है सासु मां का मजाक रास नहीं आया एक ने कमेंट किया एक तो बेचारी थककर घर लौटी और सास ताना मार रही है. सास बहू की इस नोक झोंक के बीच सौम्या के पति शगुन अग्रवाल भी बचाव में उतरे कहा कि जिन लोगों ने अपनी जिंदगी में ऐसा पॉजिटिव माहौल नहीं देखा वही इसको गलत नजरे नजरिया से देख रहे है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


