जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़, तीन जवान शहीद, जानिए विस्तार से

    जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़, तीन जवान शहीद, जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): - कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. शुक्रवार देर रात सेना के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हालन जंगल में हुई. इसमें सेवा के तीन जवान शहीद हो गए हैं.

    मुठभेड़ के बारे में जानिए विस्तार से

    जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को यह जानकारी मिली थी कि यह आलम जंगल में आतंकियों का मूवमेंट है. इस सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. आतंकियों ने जब देखा कि वे घिर रहे हैं तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. सेना के जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का जबरदस्त तरीके से जवाब दिया. आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के 3 जवान घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

     इस घटना के संबंध में चिनार कॉर्प्स में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि भारी गोलीबारी की वजह से 3 जवान जो घायल हो गए थे, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं.सर्च ऑपरेशन जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news