दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके, जानिए विस्तार से

    दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके, जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.दिल्ली, एनसीआर, अमृतसर, जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया. भूकंप का अभिकेंद्र अफगानिस्तान के  हिंदू कोष में था.

    जानिए भूकंप के झटके के बारे में विस्तार से

    शनिवार रात 9.32 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के भी कई क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए हैं. पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान के हिंदू कुश इसका केंद्र था जहां भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. दिल्ली,नोएडा फरीदाबाद जैसी जगहों पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है.

    भूकंप के झटके से लोगों में दहशत

    इस ताजा भूकंप को बहुत सारे लोगों ने दिल्ली,नोएडा जम्मू- कश्मीर में महसूस किया.इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर आते देखे गए.अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news