वंदे भारत ट्रेन की चौकाने वाली तस्वीर, खाने में मिला नाखून, जानिए फिर क्या हुआ 

    वंदे भारत ट्रेन की चौकाने वाली तस्वीर, खाने में मिला नाखून, जानिए फिर क्या हुआ 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ट्रेन में हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं और इस यात्रा के दौरान लोग  रेलवे द्वारा दी गई सारी सुविधाओं का इस्तेमाल भी करते हैं. जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण और अहम सुविधा है ट्रेन का खाना. हमने ट्रेन के खाने की क्वालिटी को लेकर कई खबरें सुनी है. जहां कई ऐसी शिकायतें सामने आई है जिसमें हाइजिन और क्वालिटी को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं. वहीं एक बार फिर ट्रेन के खाने का चौंकाने वाला तस्वीर सामने आया है. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि ये तस्वीर हाईटेक ट्रेन वंदे भारत की है. जिसे लेकर काफी चर्चाएं है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने ये दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में मिले खाने में नाखून पाया गया है. अब इस तस्वीर को देख हर कोई हैरान है.वहीं ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है.  

    ट्रेन में लग्जरी सुविधा उपलब्ध

    वंदे भारत ट्रेन की काफी चर्चा में है. काफी लागत से इस ट्रेन को तैयार किया गया है. जिसके अंदर हर एक लग्जरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोग काफी बेताब है. लोगों को इस ट्रेन से काफी उम्मीदें भी हैं. मगर ऐसे में यह खबर लोगों की उम्मीदों पर साफ तौर पर पानी फेरता नजर आ रहा है. 

    तस्वीर में दिखा नाखून 

    इस घटना की जानकारी मुंबई मडगाव वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक शख्स ने दी है.  इस शख्स को ट्रेन में परोसे गए खाने के पैकेट में से नाखून मिला है.  जिसके बाद इस व्यक्ति ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो के सामने आते ही रेलवे में हड़कंप मच गया है. वही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन फूड कांट्रेक्टर पर जुर्माना लगाया है. कांट्रेक्टर पर कार्रवाई करने के बाद अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर कहां की है आईआरसीटीसी की इस कार्यवाही के बाद सुधार देखने को मिलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news