कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया, जानिए कहां हुई यह मुठभेड़

    कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया, जानिए कहां हुई यह मुठभेड़

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. 5 विदेशी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिली थी कि कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में विदेशी आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी की गई. घेराबंदी के बाद आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई.

    सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है

    आतंकियों की गतिविधि के बारे में जानकारी मिले के बाद कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की गहरा गंदी की. सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों से घिरे होने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर निशाना साधते हुए मुठभेड़ की जिस कारण पांच आतंकी मारे गए.मरने वाले आतंकियों की संख्या अधिक हो सकती है. क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. मालूम हो कि आने वाले कुछ दिनों में पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. कश्मीर शासन ने यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है. सुरक्षाबलों की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news