राहुल गांधी का करारा हमला, कहा - "मणिपुर जलता रहा, लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला..."

    राहुल गांधी का करारा हमला, कहा - "मणिपुर जलता रहा, लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला..."

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) मणिपुर लगातार हिंसा से जल रहा है और मानवता शर्मसार हो रही है. इस बीच इसे लेकर सियासत की रोटी भी खूब सेंकी जा रही है. पक्ष –विपक्ष के बीच तू -तू मैं - मैं जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जल रहे मणिपुर पर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है. उनका कहना था कि मणिपुर जलता रहा , लेकिन केन्द्र की सरकार और पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया. राहुल ने कहा कि पीएम एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है.

    उनकी विचारधारा ने ही मणिपुर जलाया

    राहुल गांधी इतने से ही नहीं रुके , उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संसद में मणिपुर पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है.  उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है. वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। 

    पीएम को इंफाल जान चाहिए

    राहुल गांधी ने मणिपुर को लेकर कहा कि पीएम मोदी को शांति की अपील करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य जलता रहा, लेकिन, देश के प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला. राहुल ने पीएम से सवाल किया कि , आप कई कार्यक्रम में बोलते है, लेकिन मणिपुर पर कुछ नही कहते हैं. राहुल ने कहा कि पीएम को इंफाल जाकर लोगों से मिलना चाहिए और उनका हाल जानना चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news