यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले PM मोदी, कहा- ‘’ पूरी दुनिया में जंग का असर’’

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले PM मोदी, कहा- ‘’ पूरी दुनिया में जंग का असर’’

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जापान के हिरोशिमा में जी-7 समिट चल रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से शनिवार को मुलाकात की. इस दौरान दोनों राष्ट्र प्रमुख के बीच जंग और वर्तमान हालात पर चर्चा हुई. युद्द के इस हालात में दोनों के बीच पहली बार आमने-सामने चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन जंग को दुनिया के लिए अहम मसला माना, जिसका असर सभी पर हुआ है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मुद्दा भर नहीं है, बल्कि मेरे लिए यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मसला है. भारत और मैं युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं. उसके लिए करेंगे, युद्ध क पीड़ा क्या होती है. यह आप हम सबसे ज्यादा जानते हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन उनके लिये मानवीयता का मुद्दा है. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे. 

    जी-7 सम्मेलन के लिए, हिरोशिमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पहुंचे थे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से जापान और भारत की जी-7 और जी 20 की अध्यक्षता के तहत कई वैश्विक चुनौतियों पर बात की. पीएम ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की थी.

    रिपोर्ट: शिवपूजन सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news