ओडिशा रेल हादसा: यूहीं पड़े हैं कई लवारिस लाशें, किसी की शिनाख्त नहीं या फिर कोई लेने नहीं आया, भेजा गया भुवनेश्वर एम्स

    ओडिशा रेल हादसा: यूहीं पड़े हैं कई लवारिस लाशें, किसी की शिनाख्त नहीं या फिर कोई लेने नहीं आया, भेजा गया भुवनेश्वर एम्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-बालासोर में ट्रेन हादसे ने देश-दुनिया को हिला कर रख दिया. हादसे के 36 घंटे से ज्यादा होने के बाद अब एक नई परेशानी सामने आ गई है दरअसल, 100 से ज्यादा लावारिस लाशें पड़ी है, जिन्हें लेने कोई परिजन नहीं आया . 100 से ज्यादा शवों को भुवनेश्वर एम्स भेजा गया है.

    बालासोर ट्रेन हादसे में तीन ट्रेनों की टक्कर में अभी तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है. घटनास्थल से रेस्क्यू का काम लगभग पूरा हो गया है. 1175 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिनमें 382 अभी इलाजरत हैं. 793 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इस बीच हादसे में मारे गए लोगों के शवों के रखरखाव को लेकर समस्या आ रही है. 100 से ज्यादा शव ऐसे पड़े हैं जिनकी या तो शिनाख्त नहीं हो पाई है या फिर कोई लेने नहीं आया है.

    शवों का होगा फॉरेंसिक टेस्ट

    इन शवों को नूशी नामक जगह पर रखा गया था लेकिन यहां इनमें बदबू आने लगी थी जिसके बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब इन शवों को भुवनेश्वर एम्स में भेजा गया है. प्रशासन के लिए सबसे बड़ी समस्या इन शवों की पहचान करने की है . राज्य सरकार ने स्टेट फोरेंसिक लैब में अज्ञात शवों का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news