जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो आईईडी बम के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार की सुबह भारतीय सेना ने आतंकियों के बड़े साजिश को नाकाम किया है. भारतीय जवानों ने भारत में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि तीनो आतंकवादी कश्मीर मे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मिली जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी जम्मू कश्मीर के एलओसी के पास करमाड़ा सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने का प्रायस कर रहे थे. तभी सेना की नजर उन आतंकियों पर पड़ी. जिसके बाद जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों को घेर लिया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई. इस गोलीबारी में कुछ आतंकी घायल भी हुए जबकि भारतीय सेना का एक जवान इस गोलीबारी में जख्मी हो गया. इस ऑपरेशन में सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और नसीले पदार्थ बरामद किया है.
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आतंकियों के पास से एक एके 56 राइफल, दो पिस्टल, 10 किलो आईईडी, 6 चाइनीस ग्रेनेड और 20 नशे के पैकेट बरामद किए हैं. वहीं गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के रूप में हुई है.
4+