जबलपुर: निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आ;ग, 8 की मौ'त  

    जबलपुर: निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आ;ग, 8 की मौ'त  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा हादसा हुआ. एक निजी अस्पताल में भयंकार आग लग गई. इससे अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन गंभीर लोगों में से 2 को आइसीयू में रखा गया है. मृतकों में 4 अस्पताल के स्टाफ हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के समय अस्पताल में 35 लोग मौजूद थे. हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

    शॉर्ट सर्किट से लगी आग

    स्थानीय प्रशासन की मानें तो जबलपुर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह जल गया. इस हासे में सबसे ज्यादा मौत दूसरे फ्लोर पर मौजूद लोगों की हुई है. हादसे में घायल लोगों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया. आग लगने पर कुछ लोग मरीजों को बचाने अंदर घुसे लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाए. कुछ लोगों ने उन्हें दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला.

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहायता राशि देने का किया एलान

    हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है. हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है. हादसे में एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. इस हादसे की जांच के लिए कलेक्टर इलैयाराजा टी ने आदेश दिया है.       

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news