तेरे बाप की गाड़ी है क्या ! फ़ोन पर बात करता देख महिला से बदसलुकी करने लगा Rapido ड्राइवर, VIDEO देख खौला लोगों का खून

    तेरे बाप की गाड़ी है क्या ! फ़ोन पर बात करता देख महिला से बदसलुकी करने लगा Rapido ड्राइवर, VIDEO देख खौला लोगों का खून

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सोशल मीडिया पर आए दिन कैब ड्राइवर और महिलाओं के साथ बदसलुकी का वीडियो वायरल होते रहते है.जिसमे कभी महिला कैब ड्राइवर के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाई देती है तो कभी कैब ड्राइवर महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है.एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक ऑफिस गर्ल रो-रोकर अपना दर्द सुना रही है.महिला की बात को सुनकर अब यूजर्स को काफी ज्यादा गुस्सा आ रहा है लोग कह रहे है कि अगर यही चलता रहा तो फिर ड्राइवर पर भी लोगों का भरोसा उठ जाएगा.

    पढ़ें क्या है महिला का आरोप

    वायरल वीडियो में महिला कैब ड्राइवर पर आरोप लगा रही है कि उसने एक छोटी सी बात को लेकर उसके साथ काफी ज्यादा बदतमीजी की. दरअसल महिला कैब में बैठकर किसी अपने परिवार या दोस्त से बात कर रही थी और जोर-जोर से ड्राइवर गाना बजा रहा था.जब उसने साउंड कम करने के लिए कहा तो ड्राइवर नहीं सुना. दोबारा जब उसने ड्राइवर से आवाज कम करने के लिए अनुरोध किया तो उसने बदतमीजी करनी शुरू कर दी.ड्राइवर ने महिला से कहा कि उतर साली तेरे बाप की गाड़ी है क्या...तुझे बात करनी है तो कही और जा , इसमें बैठ कर बात नहीं करने दूंगा.

    महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल  

    वजह जो भी रही हो लेकिन रात में किसी महिला के साथ ड्राइवर का इस तरह से व्यवहार महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल सवाल खड़े करता है.आपको बताइए कि ये घटना 15 दिसंबर की रात की है जब महिला अपने ऑफिस का काम खत्म करके घर लौट रही थी.देर हो जाने की वजह से उसने घर जाने के लिए रैपिडो बुक किया लेकिन जैसे ही कार में बैठी ड्राइवर उसके साथ बदतमीजी करने लगा.

    महिला ने रात के अँधेरे में भी दिखाई साहस

    महिला ने कहा कि वो मामले को दबा सकती थी लेकिन अगर वह ऐसा करती है तो अन्य महिलाओं के साथ ड्राइवर आगे भी बदतमीजी करता है जो उसे कभी बर्दाश्त नहीं है.

    सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

    महिला की आप बीती का वीडियो इंस्टाग्राम पर @stargirl_on_the_go नाम की एक यूजर ने शेयर किया है.इस वीडियो को आप तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वहीं जो भी देख रहा है उसका खून खौल रहा है कि आखिर एक महिला के साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है.

    वीडियो में घबराई हुई दिख रही है महिला

    गुरुग्राम की इस महिला के अनुसार,वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला काफी घबराई हुई है. ड्राइवर ने उसे ठंड में बीच सड़क पर उतार दिया. आरोप है कि जब महिला ने दूसरी कैब आने तक कार में ही इंतजार करने की बात की, तो ड्राइवर ने ‘अब तू देख’ कहते हुए अचानक गाड़ी भगा दी. महिला के अनुसार, किसी तरह उसने गाड़ी रुकवाया, और खुद की जान बचाकर निकली.

    थाना में भी पुलिस ने सही तरीके से व्यवहार नहीं किया

    हैरानी की बात यह है कि जब महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो वहां उसे न्याय मिलने के बजाय समझौता करने का दबाव झेलना पड़ा. महिला का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय मामला रफा-दफा करने की कोशिश की. लेकिन वह पीछे नहीं हटी, और अपनी मां और बहन को भी मौके पर बुला लिया. अगले ही दिन उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जाकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news