अपनी लाडली के उज्जवल भविष्य के लिए आज ही करें इस योजना में निवेश, शादी तक मिल जायेगी 80 से 90 लाख की मोटी रकम

    अपनी लाडली के उज्जवल भविष्य के लिए आज ही करें इस योजना में निवेश, शादी तक मिल जायेगी 80 से 90 लाख की मोटी रकम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हमारे देश में जब भी किसी के घर में बेटी पैदा होती है उसी दिन से माता-पिता उसके विवाह तक की सारे सपने संजो लेते है. हर मां बाप चाहते है कि उसकी बेटी की शादी धूमधाम से हो लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से बहुत से लोग इस सपने को पूरा नहीं कर पाते है, लेकिन आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई है. इस योजना में निवेश करने पर आपकी बेटी की शादी तक उतनी मोटी रकम मिल जाती है जिससे आप अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर सकते है.

    शादी तक मिल जायेगी 80 से 90 लाख की मोटी रकम

    यदि आपके भी घर में छोटी सी लाडली है तो फिर आपको उसके उज्जवल भविष्य चाहिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में जरूर निवेश करना चाहिए. देश की बेटियों के लिए केंद्र सरकार ओर से इस योजना की शुरुआत करके एक बड़ी बचत का विकल्प दिया गया है. इस योजना में निवेश करने से ना सिर्फ आप मोटी रकम एक साथ अपनी बेटी की शादी तक जमा कर सकते है बल्कि आप टैक्स भी बचा सकते है. वहीं सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात ये है कि इसमे मिलने वाला ब्याज भी बाकी सभी योजनाओं से ज्यादा है.

    पढ़ें कैसे कर सकते है योजना में निवेश

    आपको बतायें कि सुकन्या समृद्धि योजना 2025 की पहली तिमाही के लिए 8.2% सलाना ब्याज दिया जा रहा है. चलिए आपको हम बताते हैं कि इस योजना में आप कैसे निवेश कर सकते है, तो सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल कम से कम 250 से लेकर अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का आप निवेश कर सकते है. योजना में निवेश की अवधि 15 साल की होती है, लेकिन मैच्योरिटी 21 साल पर ही दी जाती है, इसका मतलब ये है कि जब आपकी लाडली के 10 साल की उम्र तक आप इस योजना में उसका खाता खोलवा सकते है, और उसके 21 साल पूरे होने पर पूरा पैसा निकाल सकते है.

    इस तरह समझे योजना का कैलकुलेशन

    चलिए अब हम आपको इसका पूरा कैलकुलेशन बता देते है. अगर आप अपनी बेटी के जन्म के बाद हर साल डेढ़ लाख का निवेश 15  साल तक करते हैं तो कुल जमा रकम 22.5 लाख रुपए होगी.वहीं मिलने वाले कंपाउंड ब्याज के साथ जब खाता 21वें साल पर म्योचोर होता है तो उसको लगभग 65 से 72 लाख तक की मोटी राशि आपको मिल जाती है.

    टैक्स फ्री है योजना

    वहीं सुकन्या समृद्धि योजना में आपका एक और बड़ा लाभ सरकार की ओर से दिया जाता है. इस योजना में आपको आयकर की धारा 80 सी के साथ हर डेढ़ लाख तक पर टैक्स की छूट मिलती है, यानि अगर आप सालाना डेढ़ लाख रुपये निवेश करते है तो करीब 45000 तक का टैक्स बचा लेते है. अगर आप टैक्स को बचाकर हर साल दुसरे जगह निवेश करेंगे, तो 20 साल में कम से कम 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच जमा हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news