देश में महंगाई का झटका!अमूल दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ी,जानिए कितना होगा असर

    देश में महंगाई का झटका!अमूल दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ी,जानिए कितना होगा असर

    रांची(RANCHI): देश में महंगाई का असर दिखने लगा. सबसे ज्यादा बिकने वाले अमूल दूध ने अपने सभी वेराइटी दूध पर 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. नया रेट गुरुवार यानि 14 मई से लागू हो जाएगा. नए रेट के मुताबिक अब अमूल के एक लीटर दूध की कीमत 70 रुपये हो जाएगी. इसे लेकर गुजरात कोओपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस आदेश को जारी किया है.

    दरअसल अमूल दूध भारत के सभी राज्य में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिल्क प्रोडक्ट है. इसमें फूल क्रीम,स्टैंडर्ड,भैस का दूध,गोल्ड, स्लिम समेत सभी वेरिएन्ट में इस रेट का असर होगा. सभी के दाम में अब दो रुपये का बोझ आपकी जेब पर पड़ने वाला है.

    इससे पहले 2025 में भी अमूल ने अपने सभी दूध प्रोडक्ट पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी. जिससे फूल क्रीम एक लीटर दूध का रेट 68 रुपये पहुंच गया था. जिसके बाद अब फिर से एक साल बाद ही दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है.

    नए रेट के मुताबिक अमूल का फूल क्रीम दूध 68 के जगह 70 रुपये हो जाएगा. अमूल ताजा की कीमत 57 से बढ़ कर 59 रुपये पर लीटर,अमूल शक्ति की कीमत 64 रुपये से बढ़ कर 66 रुपये पर लीटर,अमूल भैस का दूध 78 से बढ़ कर 80 रुपये हो जाएगी.

    इस बढ़ते दूध के दाम का असर सीधा आम व्यक्ति के जेब पर पड़ेगा. दूध हर घर में इस्तेमाल होता है. हर दिन 31 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है. ऐसे में लाखों परिवार के जेब से अब 2 रुपया अतिरिक्त का बोझ दिखेगा.                                     



    Related News