भारत सरकार ने एक पाकिस्तानी समेत 8 यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक, जानें पूरा मामला

    भारत सरकार ने एक पाकिस्तानी समेत 8 यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक, जानें पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंध और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े कथित दुष्प्रचार के मामले में कड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने इस मामले में एक पाकिस्तानी समेत कुल 8 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक ( Block ) करने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इन सभी चैनलों में 114 करोड़ ‘व्यूज’ ( यानी उन्हें 114करोड़ बार देखा गया ) और 85.73 लाख सब्सक्राइबर हैं. दरअसल, इन चैनलों के माध्यम से धन अर्जित किया जा रहा था. आपको बता दें कि इन चैनलों को सूचना प्रौद्योगिकी नियमों-2021 के तहत ब्लॉक किया गया है.

    ये भी देखें:

    बांका में चल रहा था नकली थाना, दरोगा से लेकर सिपाही सब के सब फ़र्ज़ी - जानिये कैसे हुआ खुलासा

    सरकार ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इन यूट्यूब चैनल ने भारत सरकार द्वारा धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किए जाने, धार्मिक त्योहारों को मनाने पर प्रतिबंध लगाए जाने, भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा जैसे झूठे दावे किए जा रहे हैं. वहीं, आगे कहा गया कि इन यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्रबलों और जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर भी फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए किया जाता था. बयान में कहा गया, "इस सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से संवेदनशील और पूरी तरह से मिथ्या पाया गया."


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news