भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान- 3 की चांद पर हुई सफल लैन्डिंग

    भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान- 3 की चांद पर हुई सफल लैन्डिंग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान- 3 की चाँद पर सफल लैन्डिंग हो गई है. पूरे देश के लिए ये पल काफी गर्व का है. 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है. 16 हजार विज्ञानिकों की 4 साल की मेहनत रंग लाई है. चंद्रयान की सॉफ्ट लैन्डिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुँचने वाला चौथा देश बन गया है. चारों तरफ से लोग इसे लेकर बधाइयाँ दे रहे है. देश में आज ये पल किसी त्याहार से कम नहीं है. वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसे लेकर बधाई दी है.

    हेमंत सोरेन ने दी ISRO को बधाई 

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ISRO को बधाई दी है. उन्होंने लिखा अद्भुत!! अविस्मरणीय!! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुँच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया. अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार। जय विज्ञान! जय हिंद!

    जानिए भारत को क्या होगा फायदा 

    इस लैन्डिंग से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर मिलकर चांद के वायुमंडल, सतह, रसायन, भूकंप, खनिज आदि की जांच करेंगे. इससे इसरो समेत दुनियाभर के वैज्ञानिकों को भविष्य की स्टडी के लिए जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही रिसर्च करने में आसानी होगी. वहीं भारत इस सफलता के साथ दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इससे दुनिया भर में भारत का दबदबा और भी बढ़ गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news