बड़ी शातिर निकली गुंजा, फूफा के प्यार में पार कर गई सारी हदें, हर दिन भेजती थी अश्लील फोटो

    बड़ी शातिर निकली गुंजा, फूफा के प्यार में पार कर गई सारी हदें, हर दिन भेजती थी अश्लील फोटो

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हाल के दिनों में प्यार के नाम पर पतियों की हत्या की खबरें हर दिन सामने आ रही हैं. पहले मेरठ की मुस्कान फिर इंदौर की सोनम और राजा रघुवंशी की खबर से पूरा देश उभरा नहीं था कि अब बिहार की गुंजा ने डालटनगंज के अपने फूफा के प्यार में पड़कर अपने नवविवाहित पति को रास्ते से हटा दिया. हत्या बिहार में हुई लेकिन सनसनी पलामू समेत पूरे देश में फैली. क्योंकि गुंजा के फूफा एक रसूखदार व्यवसायी हैं. वे दर्जनों बसों का संचालन करते हैं और उनके कई शोरूम हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि गुंजा से बातचीत के बाद शूटर भी डालटनगंज से ही भेजा गया था.

    दरअसल मामला बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर के एक छोटे से गाँव बड़वान के रहने वाले प्रियांशु कुमार सिंह की शादी मई में गुंजा से हुई थी.कई सपने शादी के बाद दोनों ने देखे थे. लेकिन कुछ दिन बाद ही गुंजा का असली रूप देखने को मिला. पति से हमेशा झड़गा करती. और हर समय अपने फूफा जीवन प्रसाद सिंह उर्फ जीवन सिंह के साथ वीडियो कॉल पर बात करती रहती. शुरुआत में प्रियांशु को कभी नहीं लगा की इन दोनों के बीच अवैध संबंध है.

    फूफा से अफेयर के चक्कर में पति का ऐसे करवा दिया मर्डर    

    इस दौरान 24 जून को दोनों ने फोन पर बात की. इसके बाद गुंजा ने अपने पति को चंदौली यूपी भेज दिया. वहाँ उसके चचेरी बहन का घर था. इसके बाद जब वापस लौट रहा था तभी उतने समय में डाल्टनगंज से दो शूटर नबीनगर पहुँच गए. शूटर को प्रियांशु की तस्वीर दी गई. जैसे ही रेलवे स्टेशन से बाहर वह निकले अपराधियों ने देखते ही गोली चला दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

    पुलिस के जांच में पकड़ी गई गुंजा

    गोली चली तो मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो शूटर पकड़े गए. जब पूछताछ शुरू हुई तो गुंजा का नाम सामने आया. पुलिस ने गुंजा को पूछताछ के लिए थाना बुलाया. जब पुलिस उसके घर पहुंची और उसे थाना आने को कहा इतने में वह रोने लगी. ऐसा लग रहा था की पति की मौत के बाद गुंजा टूट गई है. लेकिन जब गुंजा का नाम सामने आया तो पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ शुरू की.

    इसके बाद उसके मोबाईल की जांच की गई. जब पुलिस को जानकारी मिली फोन कॉल डिटेल्स और व्हाट्सअप चैट मिला तो सभी अधिकारियों के होश उड़ गए. चैट में खुलासा हुआ की फूफा ने गुंजा को लालच दिया था कि 40 लाख रुपया और प्लॉट उसके नाम कर देंगे. बाद में पुलिस के सामने अपने बयान में भी गुंजा ने यह बात स्वीकार की है. गुंजा के मोबाइल से यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने फूफा जीवन सिंह को चैट में अश्लील बात करती थी. कई गंदी तस्वीर भी दोनों एक दूसरे को भेजते थे. इसके बाद पुलिस ने गूंजा से और तहकीकात की. जिसमें उसने बताया कि जब तक बात नहीं होती थी वह बेचैन रहती थी.

    फूफा के घर रह रही थी  गुंजा

    दुल्हन गुंजा ने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही अपने फूफा के घर रह रही थी. वहीं पढ़ाई की. इसी दौरान वह अपने फूफा के करीब आ गई. गुंजा ने कहा, 'हम एक-दूसरे से प्यार करने लगे. फूफा मेरी उम्र से दोगुनी उम्र के थे, यह मैं जानती थी लेकिन प्यार उम्र नहीं देखता. बुआ को हमारे रिश्ते पर शक नहीं था लेकिन अप्रैल 2025 में उन्होंने मुझे मेरे फूफा के साथ देख लिया. तब सबको हमारे अफेयर के बारे में पता चला.'  

    अब फूफा कौन है जो इतने चर्चा में है, यह भी जान लीजिए

    यह बड़े रसुखवाले है, पूरे पलामू में इनकी तूती बोलती है. बड़े नेताओं से लेकर अधिकारी तक अच्छी पैठ है. साथ ही पलामू के एक बड़े कारोबारी में शुमार है.  गुंजा के फूफा जीवन सिंह का डाल्टेनंगज में अपना राजनीतिक रसूख भी है. डाल्टेनगंज नगर निगम चेयरमैन के लिए वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा चुके है. पर उनके खिलाफ भाई की पत्नी की लड़ जाने से चुनाव हार गए थे. फूफा का विधायक, मंत्री से लेकर कई अन्य जनप्रतिनिधियों से बेहतर संबंध भी है. साथ ही जेपीएस यात्री बसों का संचालन करते हैं. जेपीएस पानी का प्लांट है. बाइक का शोरूम है और अन्य कारोबार भी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news