टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत पर एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट देखा जा रहा है जहां एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने में काफी ज्यादा मुश्किल हो रही है.वही एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, अब लोगों को लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही उन्हें सिलेंडर मिलने में परेशानी होगी.दरअसल संकट के इस घड़ी में अर्जेंटीना ने भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है और एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई दुगुनी कर दी है.
लोगों को अब नहीं होना होगा परेशान
आपको बता दें कि इन दिनों आम लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने में काफी ज्यादा परेशानी होती है, हालांकी सरकार की ओर से लोगों को लगतार आश्वासन दिया जा रहा है कि भारत में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस की सप्लाई हो रही है लेकिन फिर भी जमीनी हकीकत कुछ और दिखाई दे रही है जहां एक तरफ लोगों को सिलेंडर लेकर यहां वहां भटकना पड़ रहा है वही दिन भर लाइन में लगने के बावजूद लोग खाली हाथ घर लौट रहे है ऐसे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सरकार की ओर से सामने आई है. अब लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.
अर्जेंटीना ने भारत को एलपीजी की आपूर्ति बढ़ा दी है
मुश्किल के घड़ी में भारत के लिए अर्जेंटीना एक अच्छा दोस्त के रूप में सामने आया है.अर्जेंटीना ने भारत को एलपीजी की आपूर्ति बढ़ा दी है.आपको बता दें कि अर्जेंटीना ने साल 2026 में पहले 3 महीने में 50000 टन एलपीजी की सप्लाई की थी जो 2025 में की गई सप्लाई 22000 टन के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है.युद्ध शुरू होने से पहले बहिया ब्लैंक बंदरगाह से लगभग 39000 टर्न एलपीजी भेजी गई थी और 5 मार्च को 11000 टन एक और कार्गो भेजा गया.
गैस सिलेंडर के अलावा अर्जेंटीना भारत को इन चीजों की भी सप्लाई करता है
आपको बता दें कि अर्जेंटीना भारत के लिए एक प्रमुख वित्तीय भागीदार के रूप में सामने आया है.आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर के अलावा अर्जेंटीना भारत को खाने का तेल विशेष रूप से सोयाबीन तेल का सप्लायर है, सूरजमुखी का तेल, तैयार चमड़ा अनाज दाल की सप्लाई अर्जेटिना करता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


