मशहूर एथलीट रहीं दक्षिण भारतीय पीटी उषा ने हिंदी में ली शपथ, पीएम मोदी से की मुलाकात

    मशहूर एथलीट रहीं दक्षिण भारतीय पीटी उषा ने हिंदी में ली शपथ,  पीएम मोदी से की मुलाकात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में हिन्दी में शपथ ली. इससे पहले सभापति ने जब उनका नाम शपथ लेने के लिए पुकारा तो सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया. राज्यसभा सांसद को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संगीतकार इलैयाराजा और पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद और आध्यात्मिक नेता वीरेंद्र हेगड़े के साथ नामित किया गया था.

    PM मोदी से मिलीं उषा

    पीटी उषा ने शपथ लेने के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “पीटी उषा जी से संसद में मिलकर खुशी हुई." पीटी उषा ने आज सभापति एम वेंकैया नायडू की उपस्थिति में राज्यसभा सदस्य के रूप में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news