देश विदेश की पाँच प्रमुख खबरें, जाने सत्ता के गलियारों से लेकर देश की राजनीति तक

    देश विदेश की पाँच प्रमुख खबरें, जाने सत्ता के गलियारों से लेकर देश की राजनीति तक
    1. NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगा एग्जाम

    पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. जांच में सामने आया है कि पेपर महाराष्ट्र और राजस्थान से लीक हुआ था. शिक्षा मंत्रालय ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

    1. प्रधानमंत्री की 'बचत अपील' का असर, मंत्रियों के काफिले में कटौती

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की अपील के बाद, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में 50% गाड़ियों की कटौती करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

    1. ईरान में 4.6 तीव्रता का भूकंप, तेहरान दहल उठा

    अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

    1. सोना और चांदी पर बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty)

    सराफा बाजार में खरीदारी अब और महंगी हो गई है. सरकार ने सोना और चांदी पर 10% अतिरिक्त इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. इस फैसले का उद्देश्य घरेलू मुद्रा को मजबूती देना और बढ़ते व्यापार घाटे को कम करना है.

    1. नई दिल्ली में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक

    भारत आज नई दिल्ली में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें वैश्विक सुरक्षा और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.



    Related News