घर में कितना LPG सिलेंडर भरवा कर रख सकते है आप, जान लीजिए वरना कालाबाजारी में हो सकती है जेल

    घर में कितना LPG सिलेंडर भरवा कर रख सकते है आप, जान लीजिए वरना कालाबाजारी में हो सकती है जेल
    मिडिल ईस्ट युद्ध के बाद अब भारत में पेट्रोलियम गैस और एलपीजी सिलेंडर की कमी का खतरा मंडरा रहा है.युद्ध की वजह से एलपीजी गैस की आपूर्ति बंद हो चुकी है जिसकी वजह से अब भारत में सीमित स्टॉक है बचे हुए है जिसको लेकर सरकार अब पूरी तरह से सख्त हो चुकी है.हलाकी देश में समान्य तरीके से एलपीजी गैस की आपूर्ति हो रही है सरकार की ओर से किसी भी अफ़वाह पर ध्यान देने से लोगों को सरकार ने मना किया है.सरकार कह रही है कि देश में रोजाना लाखों लोगों के घर तक सिलेंडर पहुंच रहा है, कोई भी किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मिडिल ईस्ट युद्ध के बाद अब भारत में पेट्रोलियम गैस और एलपीजी सिलेंडर की कमी का खतरा मंडरा रहा है.युद्ध की वजह से एलपीजी गैस की आपूर्ति बंद हो चुकी है जिसकी वजह से अब भारत में सीमित स्टॉक है बचे हुए है जिसको लेकर सरकार अब पूरी तरह से सख्त हो चुकी है.हलाकी देश में समान्य तरीके से एलपीजी गैस की आपूर्ति हो रही है सरकार की ओर से किसी भी अफ़वाह पर ध्यान देने से लोगों को सरकार ने मना किया है.सरकार कह रही है कि देश में रोजाना लाखों लोगों के घर तक सिलेंडर पहुंच रहा है, कोई भी किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है.

      कालाबाजारी में हो सकती है जेल

    हालंकी कुछ लोग सिलेंडर के संकट को देखते हुए इसकी कालाबाजारी भी शुरू कर चुके है और घर में स्टॉक जमा करने की कोशिश भी कर रहे है.यदि सभी लोग ऐसा करने लगें तो देश में सच में एलपीजी गैस का संकट हो सकता है जिसको रोकने के लिए सरकार की ओर से सख्त नियम कानून लागू किया गया है.ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक आम आदमी अपने घर में कितना एलपीजी सिलेंडर भरा हुआ रख सकता है जिसका सही जवाब आज हम आपको देने वाले है.

    इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर सख्त है सरकार

    आपको बता दें कि इन दिनों युद्ध की वजह से देश में सप्लाई बंद हो चुकी है जिसे लेकर अब कालाबाजारी की भी आशंका है जिसे रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है.ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति अपने एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे जेल भी हो सकती है.आपको बता दें कि घरेलु गैस कनेक्शन लेने वाले सिलेंडर को लेकर कई नियम और कानून तय किए गए है ये नियम सुरक्षा सही सप्लाई बनाने के लिए है.

    एक आम आदमी अपने घर में कितना सिलेंडर रख सकता है

    आपको बता दें कि एक आम परिवार अपने घर में 14.2 किलोमीटर का घरेलू कनेक्शन के लिए दो सिलेंडर रख सकता है.जिसमे एक इस्तेमाल के लिए रहता है तो दूसरा बैकअप के तौर पर घर में रखा जाता है अगर जरूरी पड़े तो इस्तेमाल किया जा सके.यही व्यवस्था अधिकांश गैस कंपनियों के कनेक्शन में लागु होती है. इस घर में गैस का इस्तेमाल आसान रहता है और अतिरिक्त स्टॉक की जरूरत नहीं पड़ती है.

    कालाबाजारी किसे कहते है ?

    ऐसे में सवाल उठता है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की जमाखोरी आखिर कहते किसको है तो आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा यानी दो से अधिक सिलिंडर अपने घर पर रखता है तो इसे जमाखोरी माना जाता है खासकर तब जब सिलेंडर सामान्या घरेलु इस्तेमाल से काफी ज्यादा रहे.यदि कोई घर या गोदाम में सिलेंडर भर कर रखता है, बुकिंग के नियमों का गलत तरीके से फायदा उठाता है, घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक काम में इस्तेमाल करता है या सिलेंडर को ज्यादा कीमत पर बेचने की कोशिश करता है तो इसे जमाखोरी माना जाता है जिस पर कार्रवाई की जाती है.

    7 साल तक हो सकती है जेल

    आपको बता दे कि भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी की शिकायत अगर प्रशासन को मिलती है तो अतिरिक्त सिलेंडर को जप्त कर लिया जाता है वही जिम्मेदार व्यक्ति पर केस दर्ज हो जाता है.यदि आरोप सही पाए जाते है तो कानून के तहत 3 महीने से लेकर 7 साल तक जेल हो सकती है उसके साथ ही जुर्मना भी लगाया जाता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news