बस और वाटर टैंकर के बीच ज़ोरदार टक्कर, मौक़े पर 8 लोगों की मौत, 19 घायल, जानिए कहां हुआ हादसा 

    बस और वाटर टैंकर के बीच ज़ोरदार टक्कर, मौक़े पर 8 लोगों की मौत, 19 घायल, जानिए कहां हुआ हादसा

    टीएनपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक भीषण  सड़क हादसा हुआ. एन आई की रिपोर्ट के मुताबिक एक वाटर टैंकर और बस  की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 लोग इस हादसे में घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है. घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख- पुकार मच गई. इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

    हादसे का वीडियो 

    देखिए कन्नौज एसपी ने क्या कहा 

    इस पूरी घटना को लेकर कन्नौज एसपी ने कहा कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस और वॉटर टैंकर के बीच टक्कर हो गई. जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है



    Related News