कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, जानिए क्या हुआ उसके बाद

    कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, जानिए क्या हुआ उसके बाद

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने एक बाइक सवार को कार से टक्कर मार दी. सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना की यह तस्वीर कैद हो गई है. यह घटना राजगढ़ जिले में हुई है. बताया जा रहा है कि वरीय कांग्रेसी नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले में कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जा रहे थे. वे कोडकया गांव से बैठक कर वापस जा रहे थे तभी जीरापुर के पास यह हादसा हुआ. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दिग्विजय सिंह की एसयूवी गाड़ी ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बाइक सवार उनकी काली फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक आ गया. यह घटना गुरुवार को हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर सवार 20 वर्षीय रामबाबू बागरी गंभीर रूप से घायल हो गया. दिग्विजय सिंह ने घायल युवक को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया. युवक को फर्स्ट ऐड देने के बाद उसे भोपाल मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news