कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार चिंतित, बुलाई विशेषज्ञों की बैठक

    कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार चिंतित, बुलाई विशेषज्ञों की बैठक

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित है. विशेषज्ञों की एक बैठक 24 जून को बुलाई गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोर टीम के सदस्य शामिल रहेंगे. देश के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु,केरल में मामले अधिक आ रहे हैं.

    महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण रिकॉर्ड किया गया है. विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण की नई रफ्तार के कारणों की जांच हो रही है.विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रान और इसके वैरिएंट मुख्य रूप से बीए.2 और बीए.2.38 कोविड के कारण हैं. यह संतोष की बात है कि अभी तक कोई खतरनाक या चिंता में डालने वाला वेरिएंट नहीं मिला है.

    यह भी पढ़ें:

    मांडर उपचुनाव: 433 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    पिछले 24 घंटे में कोरोना के इतने मामले

    देशभर में पिछले 24 घंटे में 13195 कोविड के नए केस मिले हैं. बुधवार को सबसे ज्यादा केरल में नए केस मिले हैं. वहीं केरल में मौत का आंकड़ा भी ज्यादा है. बुधवार को केरल में कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई है. वहीं अगर दीली की बात करें तो दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 928 नए मामले पाए गए हैं. बुधवार को दिल्ली में 3 लोगों की मौत भी हुई है. यूपी में 24 घंटे में 678 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 4 लोगों के मौत की भी खबर सामने आई है.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news