सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार, घर से मिले 2 करोड़ रुपए


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. ताजा जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है जिसका नाम विनोद कुमार बताया गया है. जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल के दिल्ली स्थित आवास में छापेमारी की गई जहां से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किए गए हैं. दो करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं. वहीं राजस्थान स्थित पत्नी के आवास से 10 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं. रक्षा उत्पादन उप योजना अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
*इस मामले में और जानकारी लीजिए विस्तार से*
लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा कुछ प्राइवेट कंपनियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के एवज़ में घूस ले रहे थे.इसी दौरान बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा दीपक को 3 लाख की घूस की जानकारी मिली तो सीबीआई ने इस गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सेना के अधिकारी को पैसा पहुंचाने वाले विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सीबीआई को यह जानकारी मिली है कि रक्षा उत्पादन करने वाली कुछ प्राइवेट कंपनियों के लोग दीपक शर्मा से लगातार संपर्क में रहे और विभिन्न सरकारी विभागों व मंत्रालयों से लाभ लेने का प्रयास करते रहे. दीपक कुमार शर्मा के पूरे नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है. गिरफ्तार किए गए विनोद कुमार से भी लगातार पूछताछ हो रही है.
4+