Breaking: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, जानिए उनके बारे में

    Breaking: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, जानिए उनके बारे में

    TNP DESK- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री समेत अनेक पदों पर रहने वाले एस एम कृष्णा का निधन हो गया है.एसएम कृष्णा देश के विदेश मंत्री भी रह चुके थे. उनका जन्म 1932 में हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिति अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

    एसएम कृष्णा के बारे में विस्तार से जानिए

    एसएम कृष्णा कर्नाटक के बड़े राजनेता में से एक थे . 1962 में निर्दलीय विधायक के रूप में उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. उन्होंने मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. एसएम कृष्णा 1971 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे इंदिरा गांधी सरकार में हुए मंत्री भी बनाए गए थे इसके अलावा उन्हें कर्नाटक विधानसभा का स्पीकर बनने का भी गौरव हासिल हुआ. 

    1993 में एसएम कृष्णा कर्नाटक के डिप्टी सीएम नियुक्त किए गए. उसके बाद 1999 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने. साढ़े चार साल तक वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहे. 2009 में यूपीए सरकार में विदेश मंत्री भी बने थे. एसएम कृष्णा कांग्रेस नेतृत्व से अलग होकर 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें पद्म विभूषण का भी सम्मान दिया गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत अनेक राजनेताओं ने शोक जताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news