केरल में नाव दुर्घटना, 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जानिए पूरी जानकारी

    केरल में नाव दुर्घटना, 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जानिए पूरी जानकारी

    रांची(RANCHI):  - दक्षिण भारत के राज्य केरल में एक बड़ा हादसा हुआ है. केरल के मल्लपुरम में एक नाव दुर्घटना हो गई है जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है. जिला प्रशासन के द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है. नाव दुर्घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

    जानकारी के अनुसार मलप्पुरम जिले के तनूर के पास यह हादसा हुआ है. ताजा जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरी यह नाव डूब गई. जिला कलेक्टर के अनुसार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है.

    मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान 

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर दुख जताया है और जिला प्रशासन को जोर शोर से राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया है. मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए सहयोग राशि देने की घोषणा की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news