Big Update From Bangal: सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम का फार्मूला हो सकता है लागू, जानिए क्या होगी वजह

    Big Update From Bangal: सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम का फार्मूला हो सकता है लागू, जानिए क्या होगी वजह

    TNP DESK- पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत के बाद शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है.  शुक्रवार के अपराह्न तक फैसला हो जाएगा कि  बंगाल की "कुर्सी" किसके पास रहेगी।  भाजपा विधायक दल की आज बड़ी बैठक बुलाई गई है.  बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा  के मुख्यमंत्री पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे।  इस बैठक में और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते है. 

    सुभेंदु  अधिकारी का नाम सबसे आगे -आगे

     वैसे, तो सुभेंदु  अधिकारी का नाम सबसे आगे -आगे चल रहा है.  लेकिन भाजपा कब क्या निर्णय लेती है, इस वजह से अटकलों  का बाजार गर्म है.  चर्चा तो यह भी है कि भाजपा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बंगाल में भी दो उपमुख्यमंत्री के फार्मूले को लागू कर सकती है.  भाजपा दो डिप्टी सीएम के जरिए उत्तर और दक्षिण बंगाल के साथ-साथ अन्य संतुलन भी बनाने की कोशिश कर सकती है. 

    मंत्रिमंडल की रूप रेखा भी तय हो सकती है 

    मंत्रिमंडल की रूप रेखा भी तय हो जाने की उम्मीद की जा रही है.  उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में उत्पन्न हुए संवैधानिक संकट  अब खत्म हो गया है.  राज्यपाल ने 7 मई  को राज्य की 17वीं विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है.  इसके साथ ही 2021 में अस्तित्व में आई विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया और ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं रही.  अब सबकी नजर 18 वीं विधानसभा के गठन और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है. 



    Related News