BIG BREAKING: सुरक्षाबल की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 29 नक्सलियों को किया ढेर

    BIG BREAKING: सुरक्षाबल की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 29 नक्सलियों को किया ढेर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबल तमाम नक्सल क्षेत्र का दौरा कर रहे है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफल मिली है. सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में कई टॉप कमांडर नक्सलियों को मार गिराया है. जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों ने कुल 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. वहीं इस घटना में तीन जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है.

    सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में बीएसएफ और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. जब जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे तो पहले से ही मौजूद नक्सलियों ने जवानों के उपर गोलीबारी कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने सीपीआई माओवादी के कुल 29 नक्सलियों को मार गिराया है. सूचना यह भी आ रही है कि सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर शंकर साव को भी मौत के घाट उतार दिया है. वहीं घटनास्थल से राइफल और मशीन गन बरामद होने की बात सामने आ रही है. बता दें कि शंकर साव के उपर 25 लाख रुपये के इनाम की घोषणा है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news