‘’ भारत जोड़ो यात्रा एक हजार चूहों को मारकर हज करने वाली बिल्ली की तरह’’ देखिेए राहुल गांधी पर KCR की बेटी कविता ने कैसे कसा तंज

     ‘’ भारत जोड़ो यात्रा एक हजार चूहों को मारकर हज करने वाली बिल्ली की तरह’’ देखिेए राहुल गांधी पर KCR की बेटी कविता ने कैसे कसा तंज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-चर्चित भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के तेवर, चाल और सोच में बदलाव दिखा और आक्रमक अंदाज में मोदी सरकार पर हमला सदन के अंदर और बाहर करते आ रहे हैं. हालांकि, उनके विरोधी भी लगातर उनपर हमला करने के मौके को नहीं चुक रहे हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा. उनका इशारा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर था. जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी. बीआरएस नेता कविता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उनकी यात्रा उस बिल्ली की तरह थी, जिसने एक हजार चूहों को मारकर हज यात्रा शुरु की हो.

    कांग्रेस पर करारा कटाक्ष

    आगामी लोकसभा चुनाव निजामाबाद से के. कविता ने लड़ने का एलान किया है. जिसके बाद उसने इस क्षेत्र का दौरा किया औऱ भोदान में पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की . उसने कांग्रेस पर कटाक्षा करते हुए जमकर निशाना साधा . कविता का कहना था कि जिस पार्टी ने 62 सालों तक देश पर शासन किया और गरीबी हटाओं का नार दिया, इसके बावजूद गरीब गरीब बने रहें. आखिर कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों के लिए क्या किया, आज भी गरीब गरीब बने हुए हैं.

    अपने पिता की तारीफ

    के कविता ने अपने पिता औऱ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जमकर तारीफ की , उसने कहा कि पिछले दस सालों में तेलंगाना में कोई भी क्रांति नहीं ला सका, जो उनके पिता ने लाया . लिहाजा, अल्पसंख्यक भाइयों को इस बारे में सोचना चाहिए कि आखिर क्यो कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहिए. उन्होंने बीआरस पार्टी के कार्यकर्ताओं से निर्वाचन क्षेत्र के हर घर और मस्जिद में जाने की नसीहत दी . इसके साथही मौलानाओं से मिलने के लिए भी कार्यकर्ताओं को समझाया .

    आपको बता आगामी लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A और N.D.A  के बीच मुकाबला होगा. इन दोनों में से किसी भी गठबंधन में तेलंगाना की सत्तारुढ़ पार्टी बीआरस नहीं है. लिहाजा, वो अकले ही लोकसभा चुनाव के मैदान में होगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news