बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के शासन को खत्म करने में शुभेंदु अधिकारी ने कैसे निभाई बड़ी भूमिका,पढ़िए

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के शासन को खत्म करने में शुभेंदु अधिकारी ने कैसे निभाई बड़ी भूमिका,पढ़िए

    TNP DESK- बंगाल  के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2011 में 34 साल के लाल झंडे के शासन को उखाड़ फेंका था.  उस समय भी चुनाव के पहले किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि बंगाल में इतना बड़ा बदलाव होने जा रहा है.  हालांकि इसके लिए ममता बनर्जी को सड़क पर लंबी लड़ाई करनी पड़ी थी.   अब 2026 में कुछ साल पहले तक उनकी छाया बने  रहे सुभेंदु  अधिकारी उन्हीं के शासन को पलट दिया है.  2026 के बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के शासन को पलटने में शुभेंदु   अधिकारी ने बड़ी भूमिका निभाई।  उन्होंने ममता बनर्जी को उनके घर भवानीपुर में भी हरा दिया। 

    ममता बनर्जी के रसूख को भाजपा ने मिट्टी में मिला दिया 
     
    यह अलग बात है कि शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों  जगह से जीते है.  अब कहां के वह विधायक रहते हैं, यह आगे साफ होगा।  वैसे कहा जा रहा है कि बंगाल में ममता बनर्जी के रसूख  को शुभेंदु   अधिकारी ने चकनाचूर कर दिया है.  शुभेंदु  अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में थे.  ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार में उनकी बड़ी भूमिका थी.  लेकिन 2020 में शुभेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के "फायर ब्रांड" नेता बन गए.  

    शुभेंदु  अधिकारी दो जगह से जीत कर  दिखाई अपनी ताकत 

    दरअसल, शुभेंदु  अधिकारी केवल नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ना चाहते थे, जहां 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को पराजित किया था.  लेकिन केंद्रीय गृह  मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु  अधिकारी को भवानीपुर से भी चुनाव लड़ने को तैयार किया।  जिसकी पुष्टि भवानीपुर में नामांकन के बाद रोड रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी.  उन्होंने कहा था कि उन्होंने शुभेंदु  अधिकारी को भवानीपुर से भी लड़ने को इसलिए तैयार किया कि अगर यहां ममता बनर्जी हार जाती है, तो यह बंगाल में भाजपा की प्रतीकात्मक जीत कही  जाएगी. लेकिन  बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती.

    टूट गया मिथक कि बंगाल में भगवा को जगह मिलनी मुश्किल 

    यह बात भी चल रही थी कि बंगाल में भगवा फहराना बहुत आसान नहीं होगा, लेकिन 2026 में यह सब हो गया.  बंगाल की राजनीति में शुभेंदु  अधिकारी का कद  भाजपा में सबसे ऊंचा होने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं.  2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु  अधिकारी 2026 में भवानीपुर से भी पराजित कर दिया।  लोग बताते हैं कि शुभेंदु  अधिकारी भाजपा में शामिल होने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस के कथित भय  की राजनीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.  उन्होंने हर उस जगह पर भगवा  पहुंचाया, जहां कभी बीजेपी का नाम लेना भी मुश्किल था. अब शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में सरकार  चलेगी.



    Related News