TNP DESK: पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने छुट्टियों में कटौती करनी शुरू कर दी है. बंगाल में पहली बार बनी भाजपा की सरकार ने पूर्व की सरकार के निर्णय को पलट दिया है. तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बकरीद की छुट्टी दो दिनों की हुई थी.
लेकिन सुभेंदु अधिकारी की सरकार ने अब बकरीद की छुट्टी को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है. इस साल राज्य सरकार के कर्मचारियों को बकरीद पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिलेगी। जानकारी के अनुसार पिछली सरकार के कार्यक्रम के अनुसार बकरीद की छुट्टियां 26 और 27 मई को को घोषित की गई थी. अब राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि इस वर्ष बकरीद 28 मई को मनाई जगी. इसलिए केवल 28 मई को ही सरकारी अवकाश रहेगा। पिछली अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि केंद्र सरकार ने 2 दिन पहले ही 28 मई को छुट्टी की घोषणा कर दी थी.

