Bank Strike: बैंक हड़ताल से हैं परेशान? तो घबराएं नहीं, ये 5 डिजिटल तरीके आएंगे काम

    Bank Strike: Worried about the bank strike? Don't worry, these 5 digital methods will help। बैंक हड़ताल से हैं परेशान? तो घबराएं नहीं, ये 5 डिजिटल तरीके आएंगे काम

    TNP DESK- आज देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे कई बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है.अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये खबर जरूर देख लीजिए. घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू हैं.

    आइए जानते हैं कि हड़ताल के दौरान आप किन 5 तरीकों से अपना काम आसानी से निपटा सकते हैं.

     क्या रहेगा बंद?

    आज की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कैश डिपॉजिट और विदड्रॉल प्रभावित हो सकता है.

    चेक क्लियरेंस में देरी हो सकती है

    काउंटर से जुड़े अधिकतर काम नहीं हो पाएंगे

    हालांकि, एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.

    ये हैं 5 डिजिटल तरीके, जिनसे नहीं रुकेगा आपका काम

    UPI से करें पेमेंट

    गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या भीम UPI के जरिए आप तुरंत पैसे भेज और मंगवा सकते हैं.

    नेट बैंकिंग

    घर बैठे फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, एफडी-आरडी खोलना या अन्य बैंकिंग सेवाएं नेट बैंकिंग से कर सकते हैं.

    मोबाइल बैंकिंग ऐप

    हर बड़े बैंक का अपना मोबाइल ऐप है. बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन सब कुछ एक क्लिक पर.

    एटीएम सेवाएं

    कैश निकासी, बैलेंस इंक्वायरी और कुछ जगहों पर कैश डिपॉजिट मशीन भी उपलब्ध हैं.

    ऑटो-डिडक्ट और ईएमआई

    अगर आपकी ईएमआई या बिल ऑटो-डिडक्ट पर हैं, तो चिंता की बात नहीं ये प्रोसेस सामान्य रूप से चलते रहेंगे.



    Related News