बंगाल चुनाव: भजपा की "परीक्षा" तो ममता बनर्जी की क्यों होने जा रही "अग्नि परीक्षा", क्या हो रही तैयारी

    बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल की परीक्षा होगी, तो भाजपा की तैयारी की भी अग्नि परीक्षा होगी।

    बंगाल चुनाव: भजपा की "परीक्षा" तो ममता बनर्जी की क्यों होने जा रही "अग्नि परीक्षा", क्या हो रही तैयारी

    TNP DESK- बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल की परीक्षा होगी, तो भाजपा की तैयारी की भी अग्नि परीक्षा होगी।  वैसे भाजपा बंगाल चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रही है.  सूत्रों के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना वृहद प्रचार अभियान की रूपरेखा तय कर ली है.  सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार अपने शीर्ष नेताओं के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है. 

    प्रधानमंत्री कर सकते हैं  14 सभा -रैलियां 

     पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते है.  इनमें जनसभाएं और रोड शो शामिल रहेंगे।  केंद्रीय गृह  मंत्री अमित शाह आठ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमे  रोड शो और जन सभा  भी शामिल रहेंगे।  कहा तो यह भी जा रहा है कि अमित शाह संगठन पर फोकस करेंगे और बूथ  स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर उनका जोर रहेगा।  इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश भर में सात से अधिक जनसभाएं करेंगे। 

    यूपी के मुख्यमंत्री भी करेंगे सभा 
     
    जेपी नड्डा 6 जनसभाओं में हिस्सा लेंगे।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में आठ कार्यक्रम करेंगे।  फिल्म अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी इस चुनाव अभियान में सक्रिय रहेंगे,  वह राज्य के 10 चुनावी सभा में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल रहेंगे।  मतलब साफ है कि लगातार रैलियां , सभाएं और रोड शो के जरिए भाजपा अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश करेगी।  पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है. 

    बंगाल में दो चरणों में होना है मतदान 
     
    पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को शेष 142 सीटों पर वोटिंग होगी।  4 मई  को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।  यानी 4 मई  की तिथि का इंतजार भाजपा को भी रहेगा, तो ममता बनर्जी को भी इस दिन  का इंतजार रहेगा.  इधर, चुनाव आयोग बंगाल में 50 से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है.  इससे ममता बनर्जी काफी नाराज हैं.  उन्होंने कहा है कि यह स्थिति लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने वाली है.  उन्होंने कहा कि मैं बंगाल सरकार के हर अधिकारी और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी हूं, बंगाल कभी धमकियों के आगे घुटने नहीं टेका  है और न कभी टेकेगा। 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news