अलर्ट : दो दिन बाद  आपको राशन मिलना हो जायेगा बंद! जान लें वजह और बिना देर किये आज ही करें ले ये काम

    Ranchi, Jharkhand
    अलर्ट : दो दिन बाद  आपको राशन मिलना हो जायेगा बंद! जान लें वजह और बिना देर किये आज ही करें ले ये काम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश में जितने भी राशन कार्डधारी हैं उनके लिए बड़ी खबर है. जहां 2 दिन बाद उनका राशन कार्ड से नाम कट सकता है, तो वही राशन मिलना भी बंद हो जाएगा आपको बताये कि भारत सरकार की ओर से देश के गरीब और असहाय लोगों को मुफ्त में हर महीने राशन दिया जाता है, जिसके लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना बहुत जरूरी है, लेकिन राशन कार्ड को लेकर सरकार की ओर से केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून तक दी गई थी, जिसमे महज दो दिन ही बाकी है.दो दिनों के अंदर यानि 30 जून तक अगर कोई अपने राशन कार्ड की केवाईसी नहीं करवाता है तो फिर उन्हें राशन मिलना बंद हो जाएगा.

    30 जून तक का दिया गया है डेडलाईन

    आपको बताएं कि सरकार की ओर से राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 30 जून दी गई थी, और कहा गया था कि अगर इस दिन तक लोग अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाते हैं तो फिर उन्हें फ्री में राशन मिलाना बंद हो सकता है, जिसके बाद लाखों लोगो ने इस प्रक्रिया को पूरा किया, लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग है, जिन्होने किसी कारणवश  ई केवाईसी नहीं करवाया है.

    बिना देर किये आज ही करें ले ये काम
    यदि आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त में राशन की सुविधा बंद ना हो तो फिर आज और कल के अंदर अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवा लें.जो भी राशन कार्ड धारक है उन्हें ऐसा करना जरूरी है, वरना वे लोग फ्री में राशन का लाभ नहीं ले सकते है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए डेड लाइन 30 जून 2025 तक  है. अगर आपने अब तक नहीं करवाया है तो फिर दो दिनों के अंदर कर लें.

    जानें पूरी प्रक्रिया

    चलिए अब आपको बता देते हैं कि आप अपने राशन कार्ड की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं, राशन कार्ड की केवाईसी ऑनलाइन भी करवाया जा सकता है, लेकिन अगर आप ऑनलाइन केवाईसी करवाने में असमर्थ है तो आप नजदीकी पीडीएस दुकानदार के पास जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है.इसके लिए आपको आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी, जहां आप नज़दीकी केंद्र जाकर अपने फिंगरप्रिंट से आप ई केवाईसी करवा सकते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news